BRICS Summit: तीन साल बाद भी पाकिस्तान को ब्रिक्स की सदस्यता का इंतजार, कहां फंसा पेंच?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है और पाकिस्तान को अभी भी ब्रिक्स में शामिल होने का इंतजार है। पाकिस्तान ने साल 2023 में ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।

BRICS Summit 2026: भारत की राजधानी दिल्ली में इन दिनों विदेशी मेहमानों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तमाम राष्ट्राध्यक्ष यहां आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, जहां हो रही बैठकों पर दुनिया की नजर है।

BRICS 2026

पाकिस्तान को ब्रिक्स में एंट्री का इंतजार (फोटो साभार: AI)

भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है और इस समूह में चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत अन्य देश शामिल हैं। हालांकि, इस सम्मेलन में एक ऐसा देश शामिल नहीं है, जो पिछले करीब तीन सालों से ब्रिक्स की सदस्यता हासिल करने की कोशिश कर रहा है। यह देश कोई और नहीं बल्कि, हमारा अपना पड़ोसी पाकिस्तान है।

End of Feed