'अंग, बंग और कलिंग', जानें Amit Shah ने एक लाइन में क्यों किया इनका जिक्र

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आज कोलकाता में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंग, बंग और कलिंग का जिक्र किया। एक वाक्य में इस्तेमाल हुए इन तीन शब्दों का क्या मतलब है, चलिए जानते हैं -

West Bengal Assembly Election 2026: केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने आज कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कल यानी गुरुवार 23 अप्रैल को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में 152 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई और मतदान का प्रतिशत 92.88 तक पहुंच गया। पहले चरण में बंपर वोटिंग से भाजपा काफी खुश है और पार्टी को लग रहा है कि इस बार वह बंगाल में सरकार बना सकती है। अमित शाह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पहले चरण में ही पार्टी को 110 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने अंग, बंग व कलिंग का जिक्र किया। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा और इसका क्या मतलब है।

Amit shah anga banga kalinga

अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की बात कही

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा, यहां का मतदान प्रतिशत यह दिखाता है कि लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने पहले चरण के सभी मतदाताओं को धन्यवाद किया और दूसरे चरण के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील भी की।

End of Feed