पाकिस्तान के F-16 बेड़े के लिए 39.7 करोड़ डॉलर, भारत को F-35 बेचने का प्लान, क्या ट्रंप खेल रहे डबल गेम?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू जेट बेड़े के लिए हाल ही में 397 मिलियन डॉलर की मंजूरी कई सवाल खड़े कर रही है। खास बात यह भी है कि वह भारत को एफ-35 फाइटर प्लेन बेचने की पेशकश भी कर चुके हैं।

US Helps Pakistan With F-16 Fighters: 26 फरवरी 2019 को भारत द्वारा बालाकोट स्ट्राइक के छह साल पूरे हो चुके हैं। तब भारती वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था। तब भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 (F-16) विमान को भी मार गिराया था। भारत ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए ये कार्रवाई की थी। लेकिन अब ट्रंप युग में पाकिस्तान के इन्हीं विमानों को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू जेट बेड़े के लिए हाल ही में 397 मिलियन डॉलर की मंजूरी कई सवाल खड़े कर रही है। खास बात यह भी है कि वह भारत को एफ-35 फाइटर प्लेन बेचने की पेशकश भी कर चुके हैं। इसी कारण उनके इरादे पर भारत को संदेह हो रहा है।

Trump Modi

क्या चाहते हैं ट्रंप?

एफ-16 का इस्तेमाल कर पाकिस्तान ने नियम तोड़ा था

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में एक घातक आतंकी हमले के बाद भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों को निशाना बनाते हुए बालाकोट में हवाई हमले किए थे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान वायु सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों को तैनात किया, और भारतीय वायुसेना के साथ उसका हवाई युद्ध हुआ था। भारत ने पाकिस्तान पर इसके उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुआ कहा था कि अमेरिका द्वारा दिए गए एफ-16 विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों के लिए हैं। लेकिन पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी हमले में इसका उपयोग किया।

End of Feed