Modi government @9: मोदी सरकार के 9 साल, जानिए 'नवनिर्माण' के नौ बड़े फैसले

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 29, 2023, 01:54 PM IST

Modi government @9 : बीते नौ सालों में देश के आर्थिक, सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास एवं उत्थान और देश की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। सरकार के इन फैसलों एवं योजनाओं का असर धरातल पर दिखा है। कृषि, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, कारोबार एवं विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर सुधार हुए हैं।

Modi government @9 : केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। 30 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद वह दोबारा 2019 में चुनकर आए। इन नौ सालों में मोदी सरकार के नाम कई उपलब्धियां रही हैं। देश को विकास के रास्ते और 'खोए हुए गौरव' को वापस पाने के लिए मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बीते नौ सालों में देश के आर्थिक, सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास एवं उत्थान और देश की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। सरकार के इन फैसलों एवं योजनाओं का असर धरातल पर दिखा है। कृषि, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, कारोबार, रक्षा एवं विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर सुधार हुए हैं। यहां हम मोदी सरकार के कुछ अहम फैसलों के बारे में जानेंगे-

modi pm

केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के नौ साल पूरे हुए हैं।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति

मोदी सरकार के बीते नौ सालों के सबसे बड़े फैसलों में से एक अनुच्छेद 370 की समाप्ति है। पांच अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करते हुए। इस राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की घोषणा खी। जम्मू और कश्मीर को विधानसभा युक्त केंद्र शासित प्रदेश एवं लद्दाख को विधानसभा विहीन केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लिए बनने वाले कानूनों का लाभ यहां के लोगों को मिल नहीं पाता था, इसलिए जम्मू-कश्मीर से इस अनुच्छेद को हटाना जरूरी था। इस अनुच्छेद के चलते जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था।

End of Feed