Agni-V मिसाइल की वो 10 खास बातें, जिसके कारण चीन-पाकिस्तान की पैंट हो जाती है गीली; यूरोप तक रेंज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2024, 08:11 PM IST

Agni-V: अग्नि 5 मिसाइल की गति 29 हजार किलोमीटर प्रति घंटे हैं। अग्नि 5 मिसाइल की गति आवाज की गति से 24 गुना ज्यादा है। माना जाता है कि अग्नि मिसाइल महज एक सेकंड में 8 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी कवर कर सकती है।

Agni-V: भारत ने अपने मिशन दिव्यास्त्र के तहत अग्नि 5 मिसाइल को एक ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस कर दिया है, जिससे चीन पाकिस्तान तो छोड़िए यूरोप तक के देश टेंशन में आ जाएंगे। अग्नि मिसाइल की रेंज में यूरोप के भी कुछ हिस्से आ चुके हैं। मिशन दिव्यास्त्र में अग्नि 5 मिसाइल को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री (MIRV) से लैस कर दिया गया है। जिसके कारण अब एक साथ 3 टारगेट को निशाना बना सकती है। यही कारण है कि चीन -पाकिस्तान को इसके नाम से ही खौफ होने लगा है। चीन तो आपत्ति तक जता चुका है।

End of Feed