टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स का 34 साल की उम्र में हुआ निधन, होटल के कमरे में मिला शव

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 2, 2026, 12:57 PM IST

Victoria Jones Death News: एक्टर टॉमी ली जोन्स (Tommy Lee Jones) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज 34 साल की उम्र में उनकी बेटी विक्टोरिया जोन्स (Victoria Jones) इस दुनिया को अलविदा कह गई। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में शॉक की लहर दौड़ पड़ी है।

Victoria Jones Death News: हॉलीवुड के जाने--माने स्टार और ऑस्कर विनर एक्टर टॉमी ली जोन्स (Tommy Lee Jones) से जुड़ी एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स (Victoria Jones) का निधन हो गया है। विक्टोरिया जोन्स का न्यू ईयर डे यानी 1 जनवरी को 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में शॉक की लहर दौड़ गई है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है, विक्टोरिया जोन्स का निधन कैसे हुआ।

Victoria Jones Death News

Image Source: Yahoo

कमरे में मिला शव

टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स अब इस दुनिया में नहीं रही। 1 जनवरी 2026 को मौत उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया को सैन फ्रांसिस्को के फेयरमोंट होटल में मृत पाया गया। यह घटना 1 जनवरी की सुबह हुई। सबसे पहले टीएमजेड ने यह खबर दी, जिसमें पुलिस सूत्रों का हवाला दिया गया। सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने पीपल मैगजीन को बताया कि सुबह करीब 3 बजे होटल में मेडिकल इमरजेंसी की कॉल आई थी। मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की। एनबीसी बे एरिया ने पुलिस सूत्र के हवाले से बताया कि मृत महिला विक्टोरिया जोन्स ही हैं। अभी मौत की वजह पता नहीं चली है। विक्टोरिया जोन्स हॉलीवुड स्टार टॉमी ली जोन्स और उनकी पूर्व पत्नी किम्बरली क्लफली की बेटी थीं।

End of Feed