Tom Cruise को फिर से हुआ प्यार!! Elsina Khayrova संग बिता रहे हैं रोमांटिक वक्त

Tom Cruise-Elsina Khayrova love affair: हॉलीवुड कलाकार टॉम क्रूज (Tom Cruise) यूं तो अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच चर्चाएं बटोरते हैं लेकिन इस दफा उनके अफेयर की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो टॉप क्रूज को फिर से प्यार हो गया है। वो इन दिनों एल्सिना खैरोवा (Elsina Khayrova) को डेट कर रहे हैं।

Tom Cruise-Elsina Khayrova love affair: हॉलीवुड हैंडसम हंक टॉम क्रूज को एक बार फिर से मोहब्बत हो गई है। हॉलीवुड एक्टर टॉम इन दिनों रशियन हसीना एल्सिना खैरोवा को डेट कर रहे हैं, जो 61 साल की हैं। इन दोनों की मुलाकात कुछ दिनों पहले ही हुई थी, जिसके बाद इन दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता शुरू हो गया। हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने द डेली मेल को जानकारी दी है कि टॉम और एल्सिना खैरोवा के करीबी लोगों को इनके रिश्ते के बारे में पता है। पिछले कुछ दिनों से ये दोनों काफी रोमांटिक वक्त बिता रहे हैं ताकि एक-दूसरे को समझ पाएं। इस दौरान ये दोनों इस बात का भी ख्याल रख रहे हैं कि ये मीडिया के सामने न आएं। टॉम और एल्सिना दोनों नहीं चाहते हैं कि मीडिया इन्हें साथ में कैमरे में कैद करे।

Elsina Khayrova Tom Cruise Love Affair

Elsina Khayrova Tom Cruise Love Affair

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि टॉम और एल्सिना दिन-रात एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें एक-दूसरे की कम्पनी काफी पसंद है। टॉम इस वक्त 61 साल के हैं और एल्सिया केवल 36 साल की हैं। इन दोनों के बीच अच्छा खासा एक गैप है लेकिन इन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि इन दोनों का इश्क उम्र की सीमा नहीं देख रहा है।

End of Feed