Shakira के कॉन्सर्ट की खातिर कोपाकबाना बीच पर उमड़ी भीड़, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्ज कराई मौजूदगी

Shakira Rio's Copacabana Concert, 2 Million People Attend: मशहूर सिंगर शकीरा का रियो के कोपाकबाना बीच पर मुफ्त कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Shakira Rio's Copacabana Concert, 2 Million People Attend: मशहूर सिंगर शकीरा ने अपनी सिंगिंग और अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीता है। शकीरा की सिंगिंग की दीवानी पूरी दुनिया है। उन्होंने अभी तक ऐसे कई गाने गाए हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग लोगों में इस कदर है कि रियो के कोपाकबाना बीच पर हुए उनके कॉन्सर्ट में लाखों की मात्रा में लोग पहुंचे। लाख या दो लाख नहीं बल्कि करीब 20 लाख के ज्यादा लोगों ने शकीरा के कोपाकबाना बीच पर हुए कॉन्सर्ट में एंट्री की। इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बीच पर शकीरा के फैंस का सैलाब उमड़ा हुआ नजर आया। यह भी पढ़ें: Met Gala 2026 में डेब्यू करने जा रहे हैं Karan Johar, मनीष मल्होत्रा ने लगाई मुहर

shakira

शकीरा के कॉन्सर्ट के लिए उमड़ा लोगों का सैलाब, फोटो क्रेडिट- एक्स

    रिओ डी जेनेरियो के कोपाकबाना बीच पर फुल मून नाइट में शकीरा (Shakira) का शानदार फ्री कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। कोपाकबाना पैलेस के पास कॉन्सर्ट के लिए शानदार स्टेज तैयार किया गया, जिसमें करीब 20 लाख से ज्यादा फैंस पहुंचे। वहीं अपने फैंस के सामने शकीरा ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट में 'कांट रिमेंबर टू फर्गेट यू', 'आई एम हीयर' और 'वाका वाका' जैसे लोकप्रिय ट्रैक गाए। वहीं शकीरा के फैंस ने अपनी मौजूदगी से इस फ्री कॉन्सर्ट को लैंडमार्क साबित कर दिया है। यह भी पढ़ें: 'कुछ भी हो सकता है' BTS संग कोलैबोरेशन पर Hanumankind ने दिया रिएक्शन

    End of Feed