हॉलीवुड थ्रिलर से आउट हुआ Salman Khan का फर्स्ट लुक, डैशिंग अवतार देख फैन्स की बढ़ी बेताबी

Salman Khan's Look Out From Hollywood Thriller: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लेकर जानकारी सामने आई थी कि वो एक धांसू हॉलीवुड थ्रिलर में काम करने जा रहे हैं। अब इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट से सलमान खान का फर्स्ट लुक इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

Salman Khan's Look Out From Hollywood Thriller: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बार-बार खबरें आ रही हैं कि भाईजान एक धांसू हॉलीवुड थिलर मूवी ऑफर हुई है। इस फिल्म की ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई थीं लेकिन सलमान खान के साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट में संजय दत्त भी दिखाई देंगे। अब सलमान खान का इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के साथ-साथ यह दावा किया जा रहा है कि भाईजान ने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है और यह उनका फर्स्ट लुक है।

Salman Khan

हॉलीवुड प्रोजेक्ट से लीक हुआ सलमान खान फर्स्ट लुक

एक्स अकाउंट पर एक यूजर ने सलमान खान का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि भाईजान इस समय सऊदी अरबिया में हैं और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान को हमेशा की तरह डैशिंग अवतार में देखा जा सका है। सफेद रंग के कोट-पेंट और ब्लू शर्ट में कमाल लग रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को शानदार कैमियो करते हुए देखा जाएगा। मेकर्स ने सलमान खान और संजा दत्त की कास्टिंग इसलिए की है ताकि वो मिडिल ईस्ट की ऑडियंस को भी टारगेट कर सकें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का सभी को इंतजार है। यह मूवी 2025 की ईद के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का नया पोस्टर भी साझा किया।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed