हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑटो-ड्राइवर बने सलमान खान!! सेट से लीक हुआ दमदार वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही हॉलीवुड मूवी में नजर आएंगे। दबंग स्टार इस समय एक मेगा बजट की हॉलीवुड फिल्म के लिए एक कैमियो सीन की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीक हो गया है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि एक्टर इस बार ऑटो-ड्राइवर का रोल करने वाले हैं।

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंकदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है, लेकिन फिल्म 'सिंकदर' से पहले सलमान खान हॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें भाईजान ऑटो-ड्राइवर के रोल में नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों सऊदी अरब में चल रही है।

Salman Khan

Salman Khan

रिपोर्ट के अनुसार इस थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त एक साथ कैमियो करने वाले हैं। वायरल वीडियो से पता चल रहा है कि भाई जान एक ऑटो-ड्राइवर का रोल करने वाले हैं। हाल ही में सेट से सलमान का एक नया वीडियो लीक हो गया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह डबल हो गया है। लीक हुए वीडियो में सलमान खान ने ऑटो-ड्राइवर के जैसी खाकी वर्दी पहन रखी है। साथ ही बगल में एक ऑटो-रिक्शा खड़ा हुआ नजर आ रहा है।

End of Feed