Robert Pattinson होंगे नए James Bond, 20 सालों के बाद दिखेगा नया चेहरा

जेम्स बॉन्ड सीरीज के नए चेहरे को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता थी, जो रॉबर्ट पैटिनसन के रूप में मिल गया है। डैनियल क्रेग के बाद जेम्स बॉन्ड सीरीज की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, ये हर कोई जानना चाहता था।

कुछ फिल्म सीरीज ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार पूरी दुनिया करती है क्योंकि हर जनरेशन के दर्शक इनके साथ कनेक्ट करते हैं। हॉलीवुड की जेम्स बॉन्ड साराज का नाम भी इसी लिस्ट में आता है। दशकों से जेम्स बॉन्ड सीरीज लोगों का मनोरंजन करती आ रही है। बीते कुछ दिनों से जेम्स बॉन्ड सीरीज चर्चा में थी क्योंकि इसके लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही थी। हर कोई जानना चाहता था कि डैनियल क्रेग के बाद आखिरकार कौन सा एक्टर जेम्स बॉन्ड बनेगा और दुनियाभर में तहलका मचाएगा। इसका खुलासा आखिरकार हो चुका है और बता दें कि द बैटमैन और द ओडिसी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ड पैटिनसन को ये जिम्मेदारी मिली है। जल्द ही बड़े पर्दे पर रॉबर्ड जेम्स बॉन्ड के रूप में दिखेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे 'हवस के पुजारी'..., Ayushmann Khurrana से हुई "गंदी डिमांड"

Robert Pattinson होंगे नए James Bond, 20 सालों के बाद दिखेगा नया चेहरा

Robert Pattinson होंगे नए James Bond, 20 सालों के बाद दिखेगा नया चेहरा

20 सालों के बाद बदलेगा जेम्स बॉन्ड सीरीज का चेहरा

हॉलीवुड स्टार डैनियल क्रेग ने लगभग 20 सालों तक जेम्स बॉन्ड सीरीज का बोझ अपने कंधों पर उठाया है। उन्होंने इस सीरीज की पिछली 5 फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया। दर्शकों ने डैनियल को जेम्स बॉन्ड की भूमिका में काफी पसंद भी किया। क्रेग पहली बार 2006 में कैसिनो रॉयल में जासूस की भूमिका में दिखे थे और साल 2021 में आई नो टाइम टू डाई में दर्शकों ने उन्हें आखिरी बार जेम्स बॉन्ड सीरीज में दिखा था। इस फिल्म में उनके किरदार की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से ही नए चेहरे की तलाश थी। मेकर्स को वो चेहरा रॉबर्ट पैटिनसन में मिला है, जिन्होंने दुनिया को बचाने के लिए कमर कस ली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "उसने कमरे में बुलाकर गलत तरह से...", Daisy Shah संग साउथ डायरेक्टर ने की बदतमीजी

End of Feed