'एंडगेम' के बाद मार्वल से विदाई मान चुके थे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, केविन फाइगी के ऑफर पर आया था ये ख्याल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 19, 2026, 03:15 PM IST

Robert Downey Jr on Comeback: रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब एक्टर ने इस फैसले से जुड़ी दिलचस्प बात बताई है।

Robert Downey Jr on Comeback: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) एक बार फिर मार्वल (Marvel) की दुनिया में लौट रहे हैं। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers: Doomsday) में वो आयरन मैन (Iron Man) नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम (Doctor Doom) के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर ने अब एक नए वीडियो में अपनी इस वापसी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फाइगी (Kevin Feige) ने जब पहली बार उनके सामने इस आइडिया का जिक्र किया था, तो उनके मन में क्या चल रहा था। तो चलिए जानते हैं कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने क्या बयान दिया है।

Robert Downey Jr on Comeback

आयरन मैन के बाद MCU में वापसी पर चौंक गए थे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, केविन फाइगी के ऑफर पर आया था ये ख्याल (Image Source: Marvel Studios/ X)

ऐसा था रॉबर्ट डाउनी जूनियर का रिएक्शन

रॉबर्ट डाउनी जूनियर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रॉबर्ट डाउनी जूनियर कई बड़े खुलासे करते नजर आ रहे हैं। केविन फाइगी के इस प्रपोजल पर अपने पहले रिएक्शन याद करते हुए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा, "मैंने इस बात को स्वीकार कर लिया था और जब तक 'एवेंजर्स: एंडगेम' (Avengers: Endgame) रिलीज हुई, तब तक मुझे लगा था कि ये सब पूरी तरह खत्म हो चुका है। जब केविन ने पहली बार मुझसे इस बारे में बात की और पूछा, 'क्या तुम कभी ऐसा करने के बारे में सोचोगे...?' तो मैंने इस बारे में सच में काफी सोचा और खुद से सवाल किया कि अब कितने सरप्राइज बाकी रह गए हैं?" उन्होंने कहा, "इनमें से कई फिल्में अपने विलेन की वजह से ही अच्छी बनती हैं। विक्टर दूसरों को अपने हिसाब से चलाने में माहिर है और इसी वजह से यहां खतरे का स्तर काफी बढ़ जाता है।"

End of Feed