बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) को यूनिसेफ (UNICEF) भारत की नेशनल एंबेसडर बनाया गया है। एक्ट्रेस यूनिसेफ के साथ अपनी जर्नी को लेकर काफी खुश है। एक्ट्रेस यूनिसेफ के साथ साल 2014 में जुड़ी हैं। इतने सालों से वे इस संगठन से बतौर सेलिब्रिटी एडवोकेट जुड़ी हुई थीं। अब एक्ट्रेस इसकी नेशनल एंबेसडर बन गई हैं। करीना की इस उपलब्धि से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेहद खुश हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना के लिए पोस्ट लिखा और उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।
Priyanka Chopra-Kareena Kapoor (credit Pic: Instagram)
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा, परिवार में आपका स्वागत है। आप ये डिजर्व करती हैं। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका ने किया करीना को परिवार में स्वागत
करीना ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, थैंक्यू पीसीजे, फिर जल्द मिलेंगे। करीना के यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एंबेसडर बनने पर कई सितारों ने बधाई दी हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, आयुष्मान खुराना, सबा पटौदी समते कई लोगों का नाम शामिल हैं। वहीं, पीसी यूनिसेफ के साथ साल 2006 में जुड़ी हुई हैं। उन्हें साल 2010 में बाल अधिकारियों के लिए नेशनल एंबेसडर और 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनाया गया था।
एक्ट्रेस ने यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एंबेसडर बनने के बाद पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ' मेरे लिए काफी इमोशनल दिन है। मैं यूनिसेफ भारत की नेशनल एंबेसडर बनने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। पिछले 10 सालों में यूनिसेफ इंडिया के साथ काम करना बहुत ही शानदार और सीखने वाला रहा है। हमने जो काम किया उस पर मुझे गर्व है। मैं बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने तथा सभी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करती रहूंगी।'
