बॉलीवुड

Raha की फोटो लेने पर भड़के Aayan Mukherji, पैप्स से बोले- 'क्या कर रहे हो...'

रणबीर कपूर की बेटी राहा अपने मामू अयान मुखर्जी के साथ स्पॉट हुईं। राहा की फोटो लेने के लिए पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, अयान ने राहा की फोटो लेने से पैपराजी को मना किया। निर्देशक इस वजह से पैप्स पर भड़क गए । उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Ayan Mukherji with raha (credit pic: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा (Raha) हाल ही में अयान मुखर्जी (Aayan Mukherji) के साथ स्पॉट हुईं। राहा की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। राहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। अयान संग राहा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अयान राहा को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पैपराजी से फोटो लेने को मना करते हैं। लेकिन पैपराजी अयान की बात को अनसुना कर देते हैं।

अयान राहा के साथ वहां से अपनी गाड़ी की तरफ चले जाते हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राहा गर्मी की वजह से काफी परेशान नजर आ रही हैं। वो पैपराजी को देखकर अजीब से एक्सप्रेशन देती हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अयान ने लगाई पैपराजी की क्लास

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, राहा ऋषि कपूर की कॉपी है। दूसरे यूजर ने लिखा, राहा की आंखें राज कपूर साहब की तरह है। तीसरे यूजर ने लिखा, राहा अपनी मां आलिया के तरह एक्सप्रेशन दे रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना हैं कि पैप्स को सेलिब्रिटीज को स्पेस देना चाहिए।

रणबीर और आलिया की बेटी राहा का जन्म नवंबर महीने में 2022 में हुआ था। पिछले साल क्रिस्मस पर कपल ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर राहा के लुक्स को लोग उनकी मां, दादा और बाकी लोगों से कंपेयर करती हैं। राहा पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अयान इन दिनों वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव में दिखाई देंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article