Britney Spears Viral Video: इंटरनेशनल सुपरस्टार ब्रिटनी स्पीर्य सुर्खियों में छाई हुई हैं। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर की अपने बॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सोलिज से लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद एंबुलेंस को बुलाया गया। सिंगर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें टॉपलेस होकर होटल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। अब इस खबर पर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।
वायरल वीडियो में ब्रिटनी टॉपलेस हैं और परेशान नजर आ रही हैं। सिंगर ने अपने आपको ब्राउन कलर के कंबल से ओढ़ा हुआ है और अपनी छाती को तकिए से ढका हुआ है। ब्रिटनी के चारों तरफ उनके सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रिटनी की बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई है जिस वजह से वो परेशन हैं। अब सिंगर ने वायरल फोटो का सच बताया है।
ब्रिटनी स्पीयर्स ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
ब्रिटनी ने इस न्यूज को अफवाह बताया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं बस लोगों को ये बताना चाहती हूं कि ये खबर फर्जी है। मैं चाहती हूं कि लोग ये समझे कि मैं हर दिन मजबूत हो रही हूं और इसका सम्मान करें। सच बेकार है तो क्या कोई मुझे झूठ बोलना सिखा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें एक ट्रूथ ब्रश चाहिए। एक एक्सप्रेसो चाहिए। मुझे नहीं पता कि मुझे ये सब बताने की जरूर क्यों पड़ी। मुझे लगता है कि मैं एक लड़की हूं और मेरे पीरियड्स चल रहे हैं। सिंगर ने आगे बताया कि कल रात उनका पैर मुड़ गया था और मेरे दरवाजे पर पैरामैडिक्स इलिगल तरीके से आए थे। वे मेरे कमरे में नहीं आए थे। लेकिन मैं पूरी तरह से हैरेस्ड महसूस कर रही हूं। मैं बॉस्टन जा रही हूं। शांति।
