पति Nick Jones संग Farhan Akhtar के घर पहुंची Priyanka Chopra, क्या Jee Le Zaraa को लेकर हुई बात?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 19, 2024, 12:34 PM IST

Priyanka Chopra and nick Jones at Farhan Akhtar house: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनम इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ भारत आई हुई हैं। इस बीच बीती रात डिनर के लिए एक्ट्रेस अपने पति के साथ एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर के घर जाती नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra and nick Jones at Farhan Akhtar house: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी मुंबई यात्रा का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। 18 मार्च, सोमवार को दोनों एक इंटिमेट डिनर के लिए मुंबई में फरहान अख्तर के घर पहुंचे हैं। दोनों फरहान अख्तर के घर के बाहर देखे जा सकते हैं, वहीं उनके आसपास पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ भी नजर आ रही है। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिनर में प्रियंका और निक के साथ प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी शामिल हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनम इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ भारत आई हुई हैं।

End of Feed