Priyanka Chopra India: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए बार-बार इंडिया आ रही हैं। इसी बीच फिल्म एसएसएमबी 29 शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा फिर भारत आई है, इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही, तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या लिखा है।
Image Source: Priyanka Chopra Instagram
दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसके लेकर काफी चर्चा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की वो दिल्ली पहुंच गई है, इस खबर ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की। इन तस्वीरों और वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कैब से दिल्ली की नाइट व्यू का क्लिप पोस्ट किया। इस वीडियो को पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली की खूबसूरती'। प्रियंका चोपड़ा के दिल्ली आने पर फैंस खुशी से झूम उठे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंची है।
'एसएसएमबी 29' में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) भी लीड रोल में है। ये फिल्म एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ी की फिल्म एसएसएमबी 29 को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 2027 में और दूसरा पार्ट 2029 में रिलीज होगा। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
