ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की हुई मौत, घर के अंदर कुत्ते के साथ मिली लाश

Gene Hackman and Wife Found Dead in his House: हॉलिवुड अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बुधवार को अपने घर मृत पाए गए। कपल की मौत पर सभी को हैरानी हो रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई और पता लगाया जा रहा है कि घर में ऐसा क्या हुआ होगा।

Gene Hackman and Wife Found Dead in his House: ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन( Gene Hackman) और उनकी पत्नी बेटसी अराकावाको उनके घर में मृत पाया गया। कपल के साथ उनके कुत्ते की भी मौत हो चुकी थी। स्टार कपल न्यू मैक्सिको में रहता था। न्यू मैक्सिक्न वेबसाईट ने मौत की खबर की पुष्टि की है। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई साजिश का संदेह नहीं है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Gene Hackman and Wife Found Dead in his House

ऑस्कर विजेता अभिनेता जीन हैकमैन( Gene Hackman) और उनकी पत्नी बुधवार को न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में मरे हुए मिले। जैसे ही मौत की खबर सामने आई अधिकारियों ने जांच शुरू की जिसमें अभी तक कोई संदेह नहीं दिखाया गया है। अभी तक मामले में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है केवल यही बताया जा रहा है कि मामले की जांच की जा रही है। सांता फे काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता डेनिस एविला ने कहा कि बुधवार को दोपहर करीब पौने दो बजे घर की जांच करने के अनुरोध पर पुलिस वहां पहुंची और पाया कि हैकमैन, उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा और कुत्ता मृत हैं।

End of Feed