Oscars 2026 FULL Winners List: 'सिनर्स' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने हासिल की बड़ी जीत, के-पॉप बैंड डेमन हंटर्स ने रचा इतिहास

Oscars 2026 FULL Winners List: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स को कोनन ओ'ब्रायन द्वारा होस्ट किया गया। 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' सहित कई फिल्मों ने यह जीत हासिल की। यहां देखिए पूरी विनर लिस्ट...

Oscars 2026 FULL Winners List: बीते रात हॉलीवुड सिनेमा के लिए बेहद खास रही। हॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स यह जानने के लिए इकट्ठा हुए कि हॉलीवुड सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक 'ऑस्कर' आखिर किसे मिलेगा। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में किया गया, जिसमें 2025 में रिलीज हुई बेस्ट मूवीज को सम्मानित किया गया। रविवार, 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में शाम 4:00 बजे यह इवेंट शुरू हुआ। भारतीय दर्शकों के लिए इस इवेंट को 16 मार्च को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। लाइव ब्रॉडकास्ट के बाद ऑन-डिमांड रिप्ले भी रहेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में इस इवेंट का सीधा प्रसारण एबीसी पर और स्ट्रीमिंग हुलु पर किया जा रहा है।

Oscars 2026 FULL Winners List

Oscars 2026 Winners List (AP Photo/Chris Pizzello)

मशहूर कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन लगातार दूसरी बार इस इवेंट के होस्ट बने। इस दौरान उन्होंने सितारों से सजी इस शाम में दर्शकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ जैसी फिल्मों को कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले।

End of Feed