Oscar 2025: फर्नांडा टोरेस स्टारर 'I'm Still Here' ने जीता क्रिटिक्स का दिल, मिला बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का खिताब

Oscar 2025: आज अमेरिका का लॉस एंजेलेस में दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन 'ऑस्कर 2025' का आयोजन हुआ। ऐसे में फिल्म 'आई एम स्टिल हेयर' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया। ऐसे में फिल्म कि कहानी क्या है और जनता कहाँ देख सकती हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Oscar 2025: अमेरिका के लॉस एंजलेस में आग से भारी तबाही के बाद आखिरकार साल 2025 के ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन हुआ। ऐसे में हॉलिवुड की तमाम हस्तियों ने अवॉर्ड फंक्शन की शोभा बढ़ाने के लिए रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। ऑस्कर के मंच पर एक्टर और डायरेक्टर के साथ-साथ फायर फाइटर को भी सम्मान दिया गया क्यूंकी उन्होंने कई लोगों की जान झुलसती हुई आग से बचाई। इस बीच ब्राजील की फिल्म 'आई एम स्टिल हेयर' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया। आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है और इसे दर्शक कहाँ देख सकते हैं जानिए पूरी डिटेल टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Oscar 2025: i'm still here wons best international feature film

97वें ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ब्राजील की हिट फिल्म 'आई एम स्टिल हेयर' (I'm Still Here) ने जीता। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट खुशी के मारे झूम रही है। ये पूरी फिल्म रूबेन्स पैवा की जिंदगी पर आधारित है जो ब्राजीलीयाई नेता थे। सिर्फ यही नहीं वो एक कट्टरपंथी वामपंथी कॉंग्रेसी के सदस्य थे। साल 1971 में रूबेन्स को ब्राजील की सेना ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद वो कभी इस दुनिया में नजर नहीं आए। रूबेन्स की पत्नी यूनिस पैवा ने पति की खोज के लिए जीतने संघर्ष किए वो इस फिल्म में दिखाए गए हैं।

इसी के साथ फिल्म को जनता कहाँ देख सकती है ये सबसे बड़ा सवाल है? जो लोग अमेरिका में उनके लिए फिल्म सिनेमाघरों में अब भी देखने को मिलेगी। बता दें 14 फरवरी को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज की गई थी। हालांकि अभी तक फिल्म को किसी भी ओटीटी या अनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म को अपने छोटी स्क्रीनस पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार अभी करना पड़ सकता है।

End Article
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशब...

End of Feed