Oscar Awards 2025: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को बड़े ही जोरों शोरों से होस्ट किया जा रहा है। एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody) के फैन्स को जानकार खुश होगी कि उन्हें फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' (The Brutalist) के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिली। इस जानकारी के मिलते ही इंटरनेट पर एड्रियन ब्रॉडी के फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। एड्रियन ब्रॉडी की 'द ब्रूटलिस्ट' के अवॉर्ड सिलियन मर्फी ने दिया था। डैनियल ब्लमबर्ग को 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर बने एड्रियन ब्रॉडी
एड्रियन ब्रॉडी की फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' (The Brutalist) के बहुत बड़ा कम्पटीशन था। इसके बाद भी इस मूवी के लिए एड्रियन ब्रॉडी को बेस्ट एक्टर की केटेगरी के अवॉर्ड दिया गया। इस मूवी में उन्होंने लास्जलो टोथ की भूमिका निभाई थी। फिल्म में एड्रियन ब्रॉडी ने अपनी धांसू अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। अभिनेता फिल्म क्रिटिक्स को भी आश्चर्यचकित कर दिया था। अवॉर्ड लेते हुए एड्रियन ब्रॉडी ने कहा, 'एक्टिंग एक बहुत ही नाजुक प्रोफेशन है। यह बहुत ग्लैमरस दिखता है और कुछ क्षणों में यह...'
एड्रियन ब्रॉडी ने आगे कहा, 'इस तरह अवॉर्ड जीतना मेरे लिए एक मंजिल है और फिल्म में मेरे करैक्टर को काफी अलग तरह से दिखाया गया है। यह मेरे लिए कोई उंचाई नहीं है बल्कि फिर से शुरुआत करने का बड़ा मौके है। यह अवसर मेरे लिए बेहद खास हैं ताकि मैं लाइफ के आने वाले 20 सालों में यह साबित कर सकूं कि मैं सार्थक, महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिकाओं के एकदम फिट हूं।'
