पत्नी Priyanka Chopra और बेटी मालती से मिलने मुंबई पहुंचें निक जोनस, परिवार संग होली पार्टी में होंगे शामिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:00 PM IST

Nick Jonas Spotted At Mumbai Airport: निक जोनस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। निक एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। हॉलीवुड सिंगर ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस निक के वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Nick Jonas Spotted At Mumbai Airport: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी मालती मैरी (Maltie Marie) के साथ भारत में हैं। एक्ट्रेस अपने तय कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अंबानी की होली पार्टी में नजर आई थीं। पत्नी प्रियंका और बेटी संग समय बिताने के लिए हॉलीवुड सिंगर निक जोनस भी मुंबई पहुंच गए हैं। निक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निक एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर के शर्ट और पैंट में नजर आए।

End of Feed