Priyanka Chopra-Nick Jonas Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से देती रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई थी इसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी की तारीफ करता हआ नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वीडियो में क्या खास है।
Image Source: Priyanka Chopra Instagram
निक जोनस ने ठीक किए प्रियंका चोपड़ा बाल
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा का अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया पोस्ट है। प्रियंका चोपड़ा नई पोस्ट में अपने नए लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन सबका ध्यान प्रियंका चोपड़ा के एक वीडियो ने अपनी तरफ खींच लिया। इस वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे निक जोनस खड़े होकर उनके बाल खोल रहे हैं। प्रियंका जोर-जोर से हंस रही हैं और थम्स-अप का साइन दिखा रही हैं, जबकि निक जोनस बड़े ध्यान से उनके बालों से क्लिप्स और रबर बैंड निकाल रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने निक जोनस को बेस्ट हसबैंड, तो वहीं कई यूजर्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये वायरल वीडियो
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रिंयका चोपड़ा अपने इस वीडियो के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) प्रियंका चोपड़ा धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म को निर्देशन एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) भी नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
