Karan on Homebound selected for Cannes: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर करियर की शुरुआत से ही एक्सपेरिमेंट करती आ रही हैं। कॉमेडी, ड्रामा, फीमेल सेंट्रिक फिल्में करने वाली जाह्नवी कपूर की नई फिल्म होमबाउंड जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी, जिसमें वो एक्टर ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी और ईशान की होमबाउंड ने रिलीज से पहले ही एक बड़ी सफलता दर्ज कराई है और कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए सिलेक्ट हुई है। निर्माता करण जौहर ने होमबाउंड की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है और सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट लिखा है।
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा बैनर की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है "हम इस बात से काफी खुश हैं कि हमारी फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए सिलेक्ट किया गया है। कान्स में हम देश का नेतृत्व करेंगे, जो हमारे लिए गर्व की बात है। होमबाउंड के जरिए हम भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर पेश कर पाएंगे। फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा ने कमाल का काम किया है और इसका निर्देशन नीरज घेवाण ने किया है।"
जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी धर्मा प्रोडक्शन का ये पोस्ट शेयर किया है और जाह्नवी के लिए खुशी जाहिर की है। शिखर पहाड़िया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'जाह्नवी ने इस प्रोजेक्ट के लिए सारी ताकत झोंक दी थी और अब ये कान्स के लिए जा रही है। जाह्नवी की मेहनत देखने के बाद गर्व भी छोटा शब्द बन गया है।' शिखर पहाड़िया जाह्नवी को हर दम सपोर्ट करते नजर आते हैं। एक दफा फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि जाह्नवी क्यों उन्हें इतना प्यार करती हैं।
