वर्ल्ड सिनेमा

साउथ और बॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगीं बड़ी हॉलीवुड फिल्म, इन स्टार्स संग करेंगी काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 08:29 AM IST

Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Movie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) बॉलीवुड और साउथ के बाद एक बार फिर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ हॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म लगी है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी डिटेल्स।

Image

Priyanka Chopra Hollywood Movie

Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Movie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का नाम महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म के साथ भी जोड़ा जा रहा है। अब इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर नई खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और साउथ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड की एक फिल्म से जोड़ा जा रहा है।

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा एक हॉलीवुड फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने डायरेक्टर निकोलस स्टोलर (Nicholas Stoller) की नई अनटाइटल कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ माइकल पेना (Michael Pena), विल फेरेल (Will Ferrell), और जैक एफ्रॉन (Zac Efron) जैसे बड़े सितारे भी होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक टीवी जज पर बेस्ड है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

निकोलस स्टोलर की नई अनटाइटल कॉमेडी फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा और भी मूवीज को लेकर खबरों में हैं। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। लिस्ट में 'कृष 4', 'जी ले जरा', 'एसएसएमबी 29', 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा की निकोलस स्टोलर की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article