Munna Bhaiya in Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर फैंस का इंताजर काफी लंबा होता नजर आ रहा है। वेब सीरीज का आधिकारिक अनाउंसमेंट बीते दिन प्राइम वीडियो ने कर दिया है। इस बीच अब फैंस के मन में सीजन 3 को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे पहले तो मिर्जापुर 3 की अनाउंसमेंट और छोटे से टीजर में भी दिव्येन्दु शर्मा दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं, हां यह साफ हो गया है कि सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भईया की एंट्री होने वाली है, टीजर में उनका दमदार डायलॉग भी काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी की सीरीज में वापसी से फैंस खुशी जता रहे हैं।
is Munna Bhaiya not Part of Mirzapur Season 3?
यह भी पढ़ें- न शाहरुख न अक्षय कुमार इसे शक्तिमान बनाना चाहते हैं Mukesh Khanna , कहा यह केवल सीरियल नहीं हमारी पौराणिक कथा है....
मुन्ना भईया नहीं आएंगे मिर्जापुर 3 में नजर?
इस बीच मुन्ना भइया के फैंस काफी भड़क गए हैं और मेकर्स पर गुस्सा जता रहे हैं। मिर्जापुर 3 में फैंस मुन्ना भईया के वापसी की मांग कर रहे हैं, हालांकि इस पर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी मेकर्स ने नहीं दी है। हालांकि मिर्जापुर 3 की अनाउंसमेंट ने काफी हद तक फैंस को निराश भी कर दिया है।
फैंस को खली मुन्ना भईया की कमी
मिर्जापुर 3 के पोस्टर में बस एक कुर्सी दिखाई गई है जो जलती हुई दिख रही है। अनाउंसमेंट के साथ न तो मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी दी है और न ही मुन्ना भईया के रोल को लेकर कोई खुलासा किया है। इस बीच लोगों का मानना है कि बिना मुन्ना भईया के मिर्जापुर सीरीज अधूरी है।
