Ormax Most Awaited Hollywood Films: हॉलीवुड फिल्मों को लेकर विदेशों के साथ ही इंडिया में भी फैंस के बीच काफी दीवानगी रहती है। इस साल भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच अब ऑरमैक्स ने हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की एक लिस्ट जारी कर दी है। सोशल मीडिया पर भी यह लिस्ट अब काफी तेजी से वायरल होने लगी है। इस लिस्ट में ऐसी कई अपकमिंग फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक आंखें बिछाए बैठे हैं। इन फिल्मों की इंतजार भी बीते काफी समय से हो रहा है।
Ormax Most Awaited Hollywood Movies
इस लिस्ट में हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों के सीक्वल भी शामिल हैं। हॉलीवुड फैंस के लिए यह लिस्ट बेहद जरूरी है। इन फिल्मों को देखने का क्रेज इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही साफ दिखाई देने लगा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
ORMAX ने जारी की हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट
ऑरमैक्स ने हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की जो लिस्ट जारी की है, उसके अनुसार डेडपूल एंड वॉलवेरीन (Deadpool & Wolverine), मिशन इम्पोसिबल: डे रेकलिंग पार्ट 2 (Mission: Impossible – Dead Reckoning Part 2), कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड (Captain America: Brave New World), द बैटमैन पार्ट 2, (The Batman: Part 2), जोकर 2 (Joker: Folie A Deux) का नाम शामिल है। इन फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जिस वजह से यह भारी कमाई भी करने वाली हैं।
