Dune Part 2 Breaks Oppenheimer's Record at global box office: ड्यून: पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लानी शुरू कर दी है। अब फिल्म ने ग्लोबल ब्लॉकबस्टर ओपेनहाइमर (Oppenheimer) की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ना भी शुरू कर दिया है।टिमोथी चालमेट की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने लगी है। विली वोंका में अपने सफल अभिनय के बाद, अभिनेता ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे के सीक्वल ने 71 देशों से 97 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म ड्यून पार्ट 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई 178.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
Dune Part 2 breaks Oppenheimer Box Office Records
यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: जामनगर से लौटते वक्त Rihanna ने पैपराजी संग की मस्ती, खूब खिंचवाईं फोटो
फिल्म की कमाई वीकेंड पर जबरदस्त रही है, अब वीकेंड के बाद फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ये अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रख सकती है। बीते साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ओपेनहाइमर को भी फिल्म कड़ी चुनौती दे रही है। आइए इस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
Dune Part 2 ने तोड़ा Oppenheimer का ये रिकॉर्ड
ओपेनहाइमर और ड्यून: पार्ट 2 (Dune Part 2 ) के कलेक्शन के बीच तुलना की जा रही है। ड्यून पार्ट 2 ने घरेलू स्तर पर लगभग 81 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है और 70 से अधिक देशों में यह कमाई 97 मिलियन डॉलर की से ज्यादा की रही है, जिसके बाद फिल्म को टोटल कमाई 178 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। जबकि, सिलियन मर्फी स्टारर ओपेनहाइमर ने अपनी ग्लोबल ओपनिंग में 174 मिलियन डॉलर से की थी।
