Dhurandhar Japan Release: भारत के बाद जापान में कोहराम मचाएगी Ranveer Singh की 'धुरंधर', इन दिन होगी रिलीज

Dhurandhar Japan Release: रणवीर सिंह और संजय दत्त की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को मेकर्स ने अब जापान में रिलीज करने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Dhurandhar Japan Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) बीते साल 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों ने जब यह मूवी सिनेमाघरों में जाकर देखी तो वो भी सच्चाई जानकर हैरान रह गए थे। थिएटर से निकलने के बाद हर किसी ने इस मूवी की तारीफों के पुल बांधे थे। भारत और विदेशों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब मेकर्स ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को जापान में रिलीज करने का बड़ा फैसला किया है। आइए जानते हैं मेकर्स 'धुरंधर' को किस दिन बड़े परदे पर रिलीज करेंगे।

Dhurandhar Release in Japan

जापान में रिलीज होगी 'धुरंधर' (Pic Credit: Instagram)

जापान में दस्तक देगी 'धुरंधर'

29 अप्रैल यानी बुधवार को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने घोषणा की है कि 'धुरंधर' इस साल जुलाई में में जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' 10 जुलाई, 2026 को जापान में दस्तक देने जा रही है। जापान में रिलीज की तारीख और एक नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'अब जापान के लिए 'धुरंधर' की एनर्जी को एक्सपीरियंस करने का समय आ गया है! 10.7.2026 को पूरे जापान के सिनेमाघरों में आ रही है।' (इसे भी पढ़ें: Dhanush के साथ होगी संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट मूवी, पौराणिक जंगल ड्रामा पर होगी बेस्ड)

End of Feed