ऑस्कर 2025 छोड़ इस हसीना संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने निकले बेन एफ्लेक, चंद दिनों पहले जेनिफर लोपेज से लिया था तलाक

Ben Affleck skips Oscar 2025: हाॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि उन्होंने ऑस्कर 2025 से किनारा कर लिया है। बेन एफ्लेक इस बड़े इवेंट को छोड़ अपनी एक्स वाइफ जेनिफर गार्नर संग क्वलिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दौरान बेन और जेनिफर के बच्चे भी इनके साथ मौजूद है।

Ben Affleck skips Oscar 2025: हॉलीवुड के फेमस एक्टर बेन एफ्लेक आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनको लेकर ये खबर आई थी कि उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज संग तलाक ले लिया। बता दें कि बेन और जेनिफर काफी समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। इस बीच अमेरिकन एक्टर बेन एफ्लेक को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड से किनारा कर लिया है। इस इवेंट को छोड़ वो अपनी एक्स वाइफ के साथ एंजॉय कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर..

oscars 2025

बेन एफ्लेक ने जेनिफर गार्नर संग बिताया क्वालिटी टाइम

बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में बेन और जेनिफर गार्नर पेंटबॉल गियर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने अपने बच्चों के साथ भी खूब एंजॉय किया है। बता दें कि बेन और जेनिफर पेरेंटिंग के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी दोनों को कई बार अपने बच्चों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। तलाक लेने के बाद भी बेन और जेनिफर मुश्किल समय में अपने बच्चों के साथ खड़े रहते हैं।

End of Feed