Avengers Doomsday को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, BAFTA और Golden Globes में नहीं दिखाई जाएगी फिल्म

Avengers Doomsday: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले इस मूवी की किसी भी अवॉर्ड शोज में स्क्रीनिंग होस्ट नहीं की जाएगी।

Avengers Doomsday: मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers Doomsday) रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैन्स के अंदर फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि रिलीज से पहले 'एवेंजर्स डूम्सडे' की बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब्स जैसे अवॉर्ड शोज में स्क्रीनिंग होस्ट की जा रही है। इन खबरों पर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्वल स्टूडियोज ने अपनी इस मूवी को कई बड़े अवॉर्ड्स में होने वाली स्क्रीनिंग से दूर रखने का फैसला किया है।

Avengers Doomsday

अवॉर्ड शोज में नहीं दिखाई जाएगी 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Pic Credit: Instagram)

बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब्स में क्यों नहीं दिखाई जाएगी एवेंजर्स डूम्सडे?

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक मार्वल स्टूडियोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' को क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवॉर्ड्स और गोल्डन ग्लोब्स जैसे अवॉर्ड्स शोज में होने वाली स्क्रीनिंग में शामिल ना करने का फैसला किया है। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म की कहानी और इसके सीक्रेट्स रिलीज से पहले ही बाहर आएं। मार्वल इस बार फिल्म के सरप्राइज एलिमेंट्स को सीक्रेट रखना चाहता है। वो नहीं चाहते कि दर्शकों को किसी भी तरह का फिल्म से जुड़ा कोई स्पॉइलर मिले। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का लॉस एंजिल्स में प्रीमियर 14 दिसंबर 2026 को होगा जबकि इसकी वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 18 दिसंबर 2026 को तय की गई है।

End of Feed