Avengers Doomsday: आयरन मैन की जगह लेगा ये खतरनाक अवतार! मार्वल ने टोनी स्टार्क को दिया नया नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2026, 01:48 PM IST

Avengers Doomsday New Update: मार्वल कॉमिक्स में आयरन मैन की पहचान से जुड़ा बड़ा बदलाव सामने आया है। नई कहानी में टोनी स्टार्क का ऐसा रूप दिखेगा, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Avengers Doomsday New Update: मार्वल (Marvel) के सुपरहीरोज की दुनिया में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। कभी किसी किरदार की ताकत बदल जाती है, तो कभी कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की होती। अब मार्वल की एक नई कॉमिक्स स्टोरीलाइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसकी वजह आयरन मैन (Iron Man) से जुड़ा एक बड़ा बदलाव है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) के निभाए इस मशहूर सुपरहीरो के किरदार को लेकर सामने आई नई जानकारी ने फैंस का ध्यान खींचा है। तो चलिए जानते हैं इस किरदार को लेकर क्या नई खबर सामने आई है।

Avengers Doomsday New Update Hulk War Comic

टोनी स्टार्क अब नहीं कहलाएंगे आयरन मैन? मार्वल कॉमिक्स में आया बड़ा ट्विस्ट, हल्क की सेना में शामिल हुए सुपरहीरो (Image Source: Marvel Studios)

टोनी स्टार्क को मिला 'द आयरन थिंग' नाम

मार्वल ने अपनी अपकमिंग कॉमिक्स स्टोरीलाइन 'हल्क वॉर' (Hulk War) से पहले टोनी स्टार्क (Tony Stark) के नए अवतार का खुलासा किया है। मार्वल (Marvel) ने आधिकारिक तौर पर इनफर्नल हल्क (Infernal Hulk) की टीम में शामिल आयरन मैन के एक बदले हुए और डरावने रूप का खुलासा कर दिया है। टोनी स्टार्क के इस नए रूप का नाम 'द आयरन थिंग' (The Iron Thing) रखा गया है। ये किरदार आने वाली 'हल्क वॉर' (Hulk War) स्टोरीलाइन के लिए इनफर्नल हल्क की ओर से तैयार की गई राक्षसों जैसी एवेंजर्स की टीम का हिस्सा होगा। इससे पहले भी इस किरदार की झलक दिखाई गई थी, लेकिन अब मार्वल ने टोनी स्टार्क के इस बदले हुए रूप के नाम की पुष्टि कर दी है। आयरन मैन का ये बदलाव तब होता है, जब वो वन अबव ऑल (One Above All) में भाला फंसा होने और बेहद ताकतवर हेलबस्टर आर्मर (Hellbuster Armour) पहनने के बावजूद क्रैश हो जाता है। इसके बाद उसका जो रूप सामने आता है, वो बेहद डरावना है। उसका शरीर हल्क से भी कहीं ज्यादा बड़ा हो जाता है। माना जा रहा है कि द आयरन थिंग इनफर्नल हल्क के सबसे खास और ताकतवर साथियों में से एक हो सकता है।

End of Feed