Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी में Rihanna ने वसूली तगड़ी फीस, एक परफॉरमेंस से भर लेंगी तिजोरी

Rihanna Fees For Anant-Radhika Marriage: हाल ही में हॉलिवुडसिंगर रिहाना भारत आईं है अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन में पर्फॉर्म करने। ऐसे कुछ देर पहले ही सिंगर की फीस को लेकर खुलासा हुआ है जो काफी चौंका देने वाला है।

Rihanna Fees For Anant-Radhika Marriage: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। ये सभी प्रोग्राम गुजरात के जाम नगर में होने जा रहे हैं, जिसके लिए बॉलीवुड, पालिटिशन, हॉलिवुड और कई बड़े बिजनेसमेन शामिल हो चुके हैं। कल से ही जामनगर एयरपोर्ट पर स्टार्स का ताता लगा हुआ था। ऐसे में इस प्री वेडिंग फंक्शन में हॉलिवुड सिंगर रिहाना भी शामिल हुई हैं, जो पर्फॉर्म करेंगी। अब हाल ही में सिंगर ने अंबानी परिवार से कितनी फीस चार्ज की है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Rihanna Fees For Anant-Radhika Marriage

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना (Rihanna) एक रात के परफॉरमेंस के लिए अंबानी परिवार से 52 करोड़ से लेकर 77 करोड़ चार्ज कर रही हैं। इसका मतलब है वो 8 मिलियन करीब पैसे वसूल रही हैं। इसी के साथ सिंगर भारत में अपने टीम के साथ आज रात की परफॉरमेंस की प्रैक्टिस कर रही हैं, सभी फैंस इस ईवेंट की वीडियोज और तस्वीरों का वेट कर रहे हैं।

इसी के साथ बॉलीवुड से रणबीर कपूर, सैफ अली खान, सलमान खान और शाहरुख खान अपने परिवार संत जामनगर पहुँच गए हैं। सिर्फ यही नहीं क्रिकेटर एम एस धोनी, सचिन तेंडुलकर समेत कई नजर आएं है वेन्यू पर। जानकारी के बात दें की अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट जुलाई 12 को सात जन्मों के लिए एक होंगे।

End Article
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशब...

End of Feed