ऐश्वर्या राय ने हीडी क्लम-केंडल जेनर संग रेड कार्पेट पर दिए पोज, एक्ट्रेस के देसी अंदाज पर फिदा हुए ट्रोल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2025, 05:18 PM IST

Aishwarya Rai With Hollywood Stars: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नी पोस्ट शेयर की है। ऐश्वर्या राय की नई इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस हॉलीवुड स्टार के साथ....

Aishwarya Rai With Hollywood Stars: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ इवेंट में स्पॉट होती रहती हैं। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की हैं। ऐश्वर्या राय की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय की नई पोस्ट में ऐसा क्या खास है जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Aishwarya Rai With Hollywood Stars

Image Source: IMDb

हॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय की अभी हाल ही में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट है। हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2025 में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती सबका ध्यान खींच लिया था। इसके बाद अब ऐश्वर्या राय ने सुपरमॉडल हीडी क्लम (Heidi Klum) और केंडल जेनर (Kendall Jenner) के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिए और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय के साथ और भी हॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों को ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट करते हुए नजर आए।

End of Feed