ट्रोलर्स के निशाने पर यूट्यूबर Armaan Malik के बच्चे? नाम मुस्लिम रखने का लगा आरोप; फूटा पत्नी पायल का गुस्सा

Payal Malik On Trolling: यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार बच्चों के मुस्लिम नाम रखने पर ट्रोल हो रहा है। पायल मलिक ने सामने आकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और बच्चों को बद्दुआ ना देने की नसीहत दी है।

Armaan Malik Troll: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका परिवार किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाया रहता है। अरमान ने दो शादियां की हैं और वह अपनी दोनों पत्नी और 5 बच्चों के साथ खुशी से रह रहे हैं, लेकिन अरमान अपनी दो शादियों पर ही ट्रोल होते हैं। इन दिनों अरमान मलिक अपने बच्चों की नाम की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अपने बच्चों के नाम सिर्फ दिखाने के लिए हिंदू वाले रखे हैं। असल डॉक्यूमेंट्स में आज भी बच्चों के नाम मुस्लिम है। लोगों के इन आरोपों का जवाब अब अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) ने दिया है। (ये भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के सामने आएगा अनुज-दिग्विजय का शॉकिंग कनेक्शन, गौतम को कॉलर पकड़ रगड़ेगी राही)

armaan malik-payal malik family

armaan malik-payal malik family (youtube/ instagram- photo credit)

पायल मलिक के परिवार पर लगा ये आरोप

पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन सभी लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें और अरमान को बच्चों के नाम की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया था कि इन लोगों ने अपने चारों बच्चों का डॉक्यूमेंट में नाम मुस्लिम रखा है और हिंदुओं को खुश करने के लिए घर का नाम हिंदु भगवान के नाम पर रखा है। चीकू ही बच गया क्योंकि वो इनकी दूसरी शादी से पहले पैदा हुआ था इसलिए उसका नाम पहले से ही मुस्लिम वाला है। (ये भी पढ़ें: TRP Report Week 15: तुलसी का हिलेगा सिंहासन, Anupamaa को कुचलकर आगे निकला ये रिश्ता क्या कहलाता है; देखें Top 5)

पायल मलिक पर लगा ये आरोप

इस यूजर ने पायल मलिक ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें जो भी नाम पसंद आए वो हमने अपने बच्चों के रख लिए। डॉक्यूमेंट्स में क्या नाम है और घर में किस नाम से बुलाया जा रहा है। ये क्लियर करने की हमें जरूरत नहीं है। हमें जो नाम पसंद आए हमने वो नाम रखा है, जैसे कि जैद, अयान और तूबा, कृष्णा, कियारा, पृथ्वी। हिंदू मुस्लिम कुछ नहीं है। भगवान ने सबको एक जैसा बनाया है। ऊपर वाला सबको एक जैसा बनाता है तो हम बाटने वाले कौन होते हैं।

पायल के बच्चों से दूर रहने की दी नसीहत

इसके पायल रिश्तेदारों के बारे में बात करती है। वह बताती है कि उसके माता-पिता, भाई-बहन कोई नहीं है तो उन्हें रिश्तेदारों की अहमियत पता है। पायल ने सबको नसीहत दी कि कोई भी इंसान अपनी रिश्तेदारी न खराब करें और सोशल मीडिया पर जहर फैलाना भी बंद करे। पायल ने आखिरी में ट्रोलर्स को कहा कि कुछ नया करो, एक-दो दिन लोग देखेंगे, फिर बंद कर देंगे। बस ये बुरा भला बोलना छोड़ दो। लोग हमारे बच्चों को बद्दुआ देते हैं। ये कितना बड़ा पाप है।'

End of Feed