Anupamaa 7 Maha Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक नए धमाके हो रहे हैं। अनुपमा की जिंदगी में कई ऐसी बदलाव हुए हैं, जिससे फैंस भी हैरान हुए होंगे। अनुपमा गोवा में सावी के नाम से रेस्टोरेंट चलाने गई थी लेकिन अब उस रेस्टोंरेट के ताला लग गया है। इस वजह से दिग्विजय भी टूट गया है। अब अनुपमा की जिंदगी में एक बार फिर नई शुरुआत होगी। इस बार दिग्विजय उसके साथ होगा। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा दिग्विजय को समझाती हुई नजर आएगी। इसके अलावा, शो में और क्या क्या होगा? आइए आपको बताते हैं।
सावी का रेस्टोंरेंट बंद होने के बाद अनुपमा ने गोवा छोड़ने का फैसला कर लिया है, लेकिन वो इस वजह से काफी परेशान होती है। ऐसे मौके पर वह अनुज की फोटो देखकर खूब रोती है और नई शुरुआत करने की हिम्मत लेती है।
दिग्विजय घर से बाहर जाने से डरता है, लेकिन अनुपमा उसे हिम्मत देती है। इस मौके पर वह उसे समझाती है कि जिंदगी में बदलाव ही जरूरी है। दूसरी तरफ ईशानी बा के साथ मस्ती करती है तो पाखी आ जाती है। तब बा पाखी की बैंड बजाती है।
अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। अनुपमा को दिग्विजय के दोस्त से पता चलेगा कि दिग्विजय एक समय पर स्टेट लेवल का कबड्डी का कोच रहा है और वह देश का नाम रोशन करना चाहता था। अनुपमा को पता चला कि दिग्विजय की पत्नी बेटी की मौत का आरोप भी उसी पर लगाया।
अनुपमा दिग्विजय से बात करने जाएगी। तभी अनुज को पता चलेगा कि अनुज अनुपमा का पता था। इस मौके पर दिग्विजय अनुपमा को बताएगा कि वह अमेरिका में अनुज से मिले थे और उनके साथ श्रुति भी थी।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि वसुंधरा गौतम के साथ मिलकर अनुपमा को बर्बाद करने का प्लान बनाती है। वह कसम खाती है कि वह अनुपमा को बर्बाद कर देगी। मोटी बा प्रेम के रेस्टोरेंट का सपना तोड़ने का आरोप अनुपमा को लगाती है।
दूसरी तरफ अनुपमा दिग्विजय से अनुज से बात करती है। तब अनुपमा को पता चलता है कि सावी के रेस्टोरेंट में अनुज ने पैसे लगाए थे। इस मौके पर दिग्विजय अनुपमा को बताता है कि सावी के रेस्टोरेंट में अनुपमा का भी हिस्सा है। इस मौके पर अनुपमा दिग्विजय को बताती है कि अनुज अब नहीं रहे।
गौतम और अंश की मारपीट होती है। इस दौरान अंश को पेट में काफी लग जाती है। अंश का ध्यान तो माही और ईशानी रख लेते हैं लेकिन राही का गुस्सा गौतम पर निकलता है। वह गौतम की कॉलर पकड़ लेती है और उसे परिवार से दूर रहने के लिए कहती है।