वेब सीरीज

Madhubala Biopic: सीधा OTT पर रिलीज होगी सारा अर्जुन की फिल्म, जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन का काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 23, 2026, 01:16 PM IST

Madhubala Biopic Release Update: एक्ट्रेस मधुबाला की लाइफ पर बन रही फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सारा अर्जुन की ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं अब सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी।

Image

ओटीटी पर रिलीज होगी सारा अर्जुन की फिल्म (IMDb)

Madhubala Biopic Release Update: बॉलीवुड की फिल्मों को फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर खबरों में है। संजय लीला भंसाली की एक के बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इन सब के बीच अब संजय लीला भंसाली एक्ट्रेस मधुबाला की लाइफ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) लीड रोल में नजर आएंगी। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी ये नई खबर क्या है। (ये भी पढ़ें:Madhubala Biopic: Sara Arjun निभाएंगी 'मधुबाला' का किरदार, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म)

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

एक्ट्रेस सारा अर्जुन एक बार फिर से मधुबाला की बायोपिक फिल्म को लेकर खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की रिलीज जुड़ा एक अपडेट है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, ये बड़ी बायोपिक फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे, जबकि इसका निर्देशन जसमीत के. रीन करेंगी, जिन्होंने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म “डार्लिंग्स” से डायरेक्शन में कदम रखा था। जस्मीत पिछले कुछ सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, लेकिन बजट की वजह से यह रुक गया था। भंसाली के जुड़ने के बाद अब इस फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। (ये भी पढ़ें:Madhubala Biopic: तो ये एक्ट्रेस निभाएंगी मधुबाला का रोल? पक्की हो गई बात!! )

जमकर मेहनत करेंगी सारा अर्जुन

सारा अर्जुन फिल्म में मधुबाला के रोल के लिए अपने लुक और स्टाइल पर काफी मेहनत करेंगी, ताकि मधुबाला की खूबसूरती और अंदाज को सही तरीके से दिखा सकें। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं, फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार के रोल के लिए अभी कास्टिंग जारी है।

Madhubala Biopic Release Update

ओटीटी पर रिलीज होगी सारा अर्जुन की फिल्म (IMDb)

कियारा को कास्ट करना चाहते थे मेकर्स

पहले खबरें थीं कि मेकर्स इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी को लेना चाहते थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद सारा अर्जुन को मौका मिला। इस फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म में मधुबाला की खास जिंदगी और उनकी विरासत को दिखाया जाएगा।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article