TRP Report Week 15: बार्क की तरफ से हर हफ्ते की तरह इस बार की टीआरपी भी सामने आ गई है। 15वें हफ्ते में टीआरपी की रिपोर्ट में भयंकर बदलाव आया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी समय से टॉप 5 से बाहर था। शो को बंद करने की बात तक सामने आ रही थी लेकिन अब इस सीरियल ने भयंकर छलांग लगाई है। इस शो ने अनुपमा की बैंड बजा दी। दूसरी तरफ क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से भी नंबर 1 की गद्दी छीनती हुई दिख रही है। आइए आपको टॉप 5 का हाल बताते हैं, जिसमें बीते हफ्ते के मुकाबले इस बार बड़ा बदलाव हुआ है।
स्मृति ईरानी का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा टीआरपी में कायब है। इस हफ्ते शो की टीआरपी बढ़ी है। यानी करण और नंदिनी का ट्रैक फैंस को पसंद आ रहा है। इस बार 2.0 रेटिंग मिली है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वसुधा शो ने अपनी जगह बनाई हुई है। वसुधा काफी समय से टीआरपी में दूसरे नंबर पर बैठा हुआ है। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.8 आई है। मेकर्स किसी तरह कोशिश कर रहे हैं कि ये शो टीआरपी में पहले नंबर पहुंच जाए और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को हरा दे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते टीआरपी हिला दी है। ये सीरियल लगातार टॉप 5 से बाहर था लेकिन अब शो ट्रैक पर आ रहा है। टीआरपी में इस हफ्ते इस शो ने छलांग लगाई है और अपने नाम तीसरे नंबर की गद्दी की है। इस हफ्ते 1.8 रेटिंग मिली है।
टीआरपी में अनुपमा की हालत खराब होती जा रही है। मेकर्स शो में अनुपमा की एक बार फिर से नई शुरुआत करवा रहे हैं और फैंस इससे बोर हो गए हैं। सीरियल टॉप 5 में बेशक जगह बना रहा है लेकिन पहले जैसा जादू नहीं है। इस हफ्ते सीरियल को 1.8 रेटिंग मिली है।
क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं टीआरपी में अच्छा परफॉर्म कर रहा है। इस सीरियल ने खुद को टॉप 5 में बनाकर रखा है। इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.7 है।