Toxic Ott Release: सुपरस्टार यश (Yash) की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पहले दिन के बाद इसकी कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती चली गई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला। अब थिएटर में सफर पूरा करने के बाद फैंस की नजरें फिल्म की ओटीटी रिलीज पर टिकी हैं। हर कोई जानना चाहता है कि यश की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां स्ट्रीम होगी। इसी बीच ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।-(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh की टीम से मिले गृह मंत्री अमित शाह, फिल्म की सफलता पर दी बधाई)
टॉक्सिक कब होगी ओटीटी पर रिलीज (pic credit-toxic movie)
टॉक्सिक कब होगी ओटीटी पर रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ 25 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो जिन लोगों ने फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा, वे इसे घर बैठे देख पाएंगे। हालांकि, ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है। ‘टॉक्सिक’ यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी थी। रिलीज से पहले ही फिल्म काफी चर्चा में रही थी। सोशल मीडिया पर इसके बोल्ड और हिंसक सीन्स को लेकर खूब बातें हुईं। यश की लोकप्रियता और फिल्म में कई बड़ी फीमेल एक्टर्स की मौजूदगी ने भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था। हालांकि फिर भी ये मूवी कुछ खास नहीं कर पाई।
पहले ‘टॉक्सिक’ की टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से मार्च में होने वाली थी। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट जून और फिर अगस्त तक टाल दी गई। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते रिलीज डेट में बदलाव किए गए। आखिरकार 26 अगस्त 2026 को ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने की खबर सामने आई। इसमें अकेले हिंदी बेल्ट से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई बताई गई। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिली थी।
