Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) अब 25 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' के साथ होने जा रहे क्लैश से बचने के लिए 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को 31 दिसंबर के दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाई देगी। दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं झोड़ रहे हैं। जैसा कि बीते कई सालों से अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मेकर्स अपनी फिल्मों ओटीटी पर पेश करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक-अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को सिनेमाघरों के बाद कब और कहां ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।
Pic Credit: Celebs/Instagram
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
समीर विदवान्स के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा।
करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का इंतजार दर्शकों को बेताबी से है। इस मूवी में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा इरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'पति पत्नी और वो' के बाद कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देखने के लिए हरकोई बेकरार है।
