Times Now Navbharat Year Ender 2023 Best Performer Of OTT Female 2023: बॉलीवुड के बाद अब ओटीटी की दुनिया पर सितारे हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। राधिका आप्टे (Radhika Apte) से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक को ओटीटी की दुनिया का चमकता सितारा माना जाता है। लेकिन बता दें कि इस साल बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी रहीं, जिन्होंने ओटीटी पर अपनी धमाकेदार एक्टिंग और अंदाज से झंडे गाड़कर रख दिये। उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ देशभर में हुई। खास बात तो यह है कि इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इसी साल ओटीटी पर एंट्री मारी थी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस साल ओटीटी की टॉप 5 बेस्ट फीमेल परफॉर्मर पर-
यह भी पढ़ें: Times Now NavBharat Year Ender 2023 विक्रमादित्य मोटवानी समेत इन निर्देशकों ने जीता दिल, OTT पर किया राज
1. करीना कपूर (Kareena Kapoor)
करीना कपूर ने 'जानें जान' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। उनके किरदार ने दर्शकों पर जबरदस्त छाप छोड़ी। कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की बेबो बनने के बाद अब वह ओटीटी की रानी बनने के लिए भी तैयार हैं।
2. तिलोत्तमा शोम (Tilottama Shome)
तिलोत्तमा शोम इस साल 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग एक नंबर की रही। उनके एक्सप्रेशंस से लेकर इमोशन तक, हर एक चीज बिल्कुल प्वॉइंट पर रही। फैंस भी उनकी परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुए थे।
3. सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra)
सान्या मल्होत्रा ने 'कथल' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की थी, जिसमें वह अपने किरदार में बिल्कुल घुस गई थीं। उनकी एक्टिंग लाजवाब रही। दर्शक भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
4. करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
करिश्मा तन्ना ने 'स्कूप' सीरीज में जागृति पाठक की भूमिका अदा की थी। उनकी ये सीरीज एक पत्रकार की असल जिंदगी पर आधारित थी। इस किरदार ने करिश्मा तन्ना को देशभर में ही नहीं, विदेशों में भी मशहूर कर दिया। करिश्मा तन्ना को सीरीज के लिए बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत भी किया गया था।
5. वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)
वामिका गब्बी इस साल 'जुबिली' सीरीज में निलोफर कुरेशी के तौर पर नजर आई थीं। उनकी एक्टिंग एकदम लाजवाब रही। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षक भी वामिका की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
