Party Till I Die: आज के जमाने का यूथ पार्टी करने, घूमने फिरने और वीकेंड को इन्जॉय करने का शौकीन है, ऐसे ही सोशल मीडिया के जमाने के युवाओं की पार्टी में उत्पन्न हुए अनवांटेड और अनेक्सपेक्टेड सिचूऐशन के कारण क्रीऐट हुए ड्रामे, क्राइम और सस्पेंस से भरी हुई वेब सीरीज है 'पार्टी टिल आई डाई'।
एमेज़ॉन और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'पार्टी टिल आई डाई' कैसी है, इस सीरीज की कहानी क्या है और कलाकारों का अभिनय कैसा है? इस समीक्षा के द्वारा हम आपको बताते हैं।
जैसा कि नाम से जाहिर हो रहा है सीरीज की कहानी ऐसे दोस्तों के ग्रुप की है जो गोवा के एक फार्म हाउस पर एक ब्रांड की शूटिंग करने के लिए पहुंचते हैं। सभी दोस्त अमीर घरों के बिगड़ैल युवा हैं जिनकी उम्र 19-20 वर्ष है। ग्रुप में 4 लड़कियां और 4 लड़के होते हैं। उनकी पार्टी शुरू ही होती है कि उनके बीच एक ऐसी सिचूऐशन क्रीऐट हो जाती है जिसके कारण उनके मुहलगे नौकर जो कि काफी यंग है उसकी मौत हो जाती है जो उन सभी को स्तब्ध कर देती है। फिर शुरू होता है ब्लेम गेम और डिफरेंस ऑफ ओपिनियन की वजह से सभी दोस्त एक दूसरे को शक की निगाह से देखने लगते है साथ ही सभी की कोशिश भी रहती है कि उनके आपस के रिश्ते पहले जैसे हो जाएं।
इसी कोशिश में वो फिर से पार्टी करने के मूड में आने लगते हैं लेकिन कहानी में तीव्र मोड़ तब आता है जब इनके बीच के एक और सदस्य कि रहस्यमय मौत हो जाती है फिर तो जैसे लाशों के गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है एक-एक करके इन सभी दोस्तों की मौत होने लगती है। इन सभी दोस्तों को एक एक करके कौन मार रहा है, उसके पीछे क्या कारण है या फिर कुछ और ही बात है। इसका राज़ जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।
इस सीरीज को 6 एपिसोड में बांटा गया है जिनकी अवधि 20 से 24 मिनट के बीच है। हर एपिसोड के आगे बढ़ने के साथ इसकी कहानी में इतने ट्विस्ट आते रहते हैं कि एक के बाद दूसरे एपिसोड को देखने के लिए काफ़ी इंटरेस्ट बना रहता है।
इस वेब सीरीज में देवी के रूप में अवनीत कौर से लेकर डैडी के रोल में विशाल जेठवा तक
सभी कलाकारों ने अच्छी अदाकारी के जौहर दिखाए हैं। उनका नेचुरल अभिनय दर्शकों को कहानी और किरदारों से जोड़ने में सफल रहा है। सान्या सागर और बिनीता की अदाकारी भी देखने लायक है।
वेब सीरीज का क्लाइमेक्स काफी सरप्राइज पैकेज लिए हुए है और कुछ ऐसा है जिसकी अपेक्षा भी आपने नहीं की थी। जब आपको पता चलता है कि मर्डर कैसे हो रहा है तो आप हैरान रह जाते हैं।
निर्देशन
सीरीज का निर्देशन और तकनीकी पहलू प्रशंसिय है। अखिलेश वत्स ने इस तरह के थ्रिलर शो को बहुत ही एंगेजिंग रखा है। शो का बैकग्राउंड म्युज़िक, इसका कैमरावर्क भी काबिल ए तारीफ है। दर्शकों के लिए यह विजुअल ट्रीट है। शो "पार्टी टिल आई डाई" का फिल्मांकन और प्रस्तुतीकरण आकर्षक है। अदाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। यदि आपने अमेजॉन का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तब भी आप एमएक्स प्लेयर पर इस शो को देख सकते हैं। तो पार्टी के इस मौसम में 'पार्टी टिल आई डाई' एक रोमांचक शो है।
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि आप चाह कर भी अपने दिमाग को रेस्ट नहीं दे पाएंगे इतना अधिक सस्पेंस से भरी है यह सीरीज। आप लाख कोशिश करेंगे सस्पेक्ट का पता लगाने की लेकिन उसका पता 6वें एपिसोड से पहले नहीं चलेगा। यह सीरीज आपके दिमाग की नसों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देगी और आखिर तक आपको बांध कर बांध कर रखने का दम रखने के कारण यह एक मस्ट वाच वेब सीरीज बन गई है।
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins