The Rabbit house Movie
The Rabbit House Review: अक्सर शादी के बाद किसी भी लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं. आसान भाषा में कह सकते हैं कि लड़की की जिंदगी ही पूरी तरह से बदल जाती है. यही है 'द रैबिट हाउस' की कहानी लेकिन ढेर सारे ट्विस्ट्स के साथ. शादी के बाद श्रीकांत (अमित रियान) और कोमल (करिश्मा), हिमाचल प्रदेश में घूमने गए हैं. जहां पर वो 'रैबिट हाउस' में रुके हैं. कहानी आगे बढ़ती है और देखने को मिलता है कि श्रीकांत और कोमल में खिटपिट होने लगती है. श्रीकांत को गुस्सा बहुत आता है, जिसकी वजह ओसीडी रहती है।
कहानी में आगे मोहित (पद्मानभ गायकवाड़) की एंट्री होती है जो रैबिट हाउस के मालिक का बेटा है. इसके बाद देखने को मिलता है कि कोमल की मौत हो गई है, जिसे श्रीकांत ने पहाड़ से खाई में धक्का दिया है. जैसा की शुरुआत में कहा कि कहानी में कई ट्विस्ट हैं तो क्या कोमल को श्रीकांत ने मारा? क्या कोमल जिंदा है? क्या है मोहित का कनेक्शन? इन सभी सवालों के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
बात एक्टिंग की करें तो पद्मानभ गायकवाड़, करिश्मा और अमित रियान ने बेहतरीन अभिनय किया है. तीनों ने ही अपने अपने कैरेक्टर में जान डाली है. करिश्मा जहां किरदार की इनोसेंस बनाए रखती हैं तो वहीं अमित का टेंपर उनकी आंखों में भी दिखता है. वहीं पद्मानभ भी किरदार से बंधे दिखते हैं. इसके अलावा सुरेश, गगन प्रदीप, सुजाता मोगल, पूर्वा सहित अन्य एक्टर्स का भी काम अच्छा है.
टेक्नीकली फिल्म भी कसी हुई है. हालांकि कुछ बहुत अलग या नया नहीं है लेकिन समां बंधा रहता है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और स्क्रीनप्ले अच्छा है. फिल्म में कई कैमरा शॉट्स अच्छे हैं. वहीं एडिटिंग थोड़ी और क्रिस्प हो सकती थी. कुल मिलाकर हमारी तरफ से फिल्म को साढ़े तीन स्टार्स. इस फिल्म को आप परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins