The Great Indian Kapil Show Raghav Chadha Hints About Baby Planning: नेटफ्लिक्स के धमाकेदार शो 'द ग्रेड इंडियन कपिल शो' ने अपने हर एपिसोड के साथ लोगों का खूब दिल जीता है। टीवी और बॉलीवुड के कई नामी सितारे अभी तक कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं इस सप्ताह परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में मौजूदगी दर्ज कराते नजर आएंगे। दोनों अपनी प्रेम कहानी के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही कपिल शर्मा के तीखे मजाक का भी सामना करेंगे। खास बात तो यह है कि राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो में ही बताया कि वह और परिणीति चोपड़ा जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं।
फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स/परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: सोने से पहले पत्नी के पैर छूते हैं रवि किशन, अजय देवगन ने कहा- 'आदमी जितना ज्यादा...'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पोते-पोतियों को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा, "तो पोता-पोती कब आ रहे हैं?" कपिल शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां शादी के बाद पोता-पोती के लिए बोलती थीं। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को भी सलाह दी कि वे जल्द ही तय कर लें या फिर प्रेशर कूकर झेलने के लिए तैयार रहें। इसपर राघव चड्ढा ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "देंगे, आपको देंगे...गुड न्यूज जल्दी देंगे।"
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में राघव चड्ढा के इस जवाब से खुद परिणीति चोपड़ा भी हैरान रह गईं। वहीं कपिल शर्मा ने सवाल दोहराते हुए कहा, "गुड न्यूज आ रही है क्या? लड्डू बटने लगे हैं क्या?" इसपर राघव चड्ढा भी हंस पड़े और जवाब देते हुए बोले, "देंगे...एक वक्त पर।" बता दें कि परिणीति चोपड़ा को लेकर पहले भी अटकलें लग चुकी हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने साफ किया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
