Sunil Thapa dies at 68: 'द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन, फैंस को लगा झटका

Sunil Thapa dies at 68: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वाले एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया है। इस खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस समेत परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि सुनील ने कई फिल्मों में काम किया था। वहीं उन्होंने वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में भी धमाल मचाया था।

Sunil Thapa dies at 68: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वाले एक्टर सुनील थापा को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया है। इस खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस समेत परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से सुनील थापा की मौत हुई है। आइए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट में...

sunil thapa died

pic credit- instagram

सुनील थापा ने दुनिया को कहा अलविदा

नेपाली अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। काठमांडू के थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। सुनील के परिवार द्वारा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। सुनील थापा नेपाल में रहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले मुंबई में रहते हैं। उनकी सेहत, अंतिम संस्कार और अन्य जानकारी का इंतजार है। सुनील थापा नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी कई दशकों तक काम किया।

End of Feed