The Bads of Bollywood के सीजन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, Netflix और Red Chillies के बीच चल रही बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2026, 07:19 PM IST

The Bads Of Bollywood 2 New Update: आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीजन को लेकर राइटर बिलाल सिद्दीकी ने बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा...

The Bads Of Bollywood 2 New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डायेक्शन में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सितारों की जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री के पीछे चलने वाली राजनीति पर मजेदार अंदाज में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरीज के पहले पार्ट को देखने के बाद से लोगों के इसके दूसरे भाग का इंतजार है। इन सब के बीच सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

The Bads Of Bollywood 2 New Update

सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 को लेकर आया अपडेट (Image Source: Filmfare)

सीरीज को लेकर आया नया अपडेट

बॉबी देओल की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट को लेकर आया अपडेट सामने आया है। सीरीज के राइटर बिलाल सिद्दीकी (Bilal Siddiqi) ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीजन को लेकर खुलकर बात की है। NDTV से बातचीत में बिलाल सिद्दीकी ने कहा कि 'मुझे भी उम्मीद है। रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स आपस में बात कर रहे हैं, इसलिए पहले कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। आप जानते हैं कि ये कैसे होता है। मुझे भी उम्मीद है। ये बहुत रोमांचक है। हमने पहला सीजन बहुत अच्छा बनाया और हमें इसे दोबारा करने में खुशी होगी।'

End of Feed