The Ba***ds Of Bollywood: सीरीज की कास्टिंग पर करण मैली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आर्यन खान हर चीज को...' - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 6, 2025, 02:46 PM IST

The Bads of Bollywood Casting: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की अपकमिंग वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) फिर से सुर्खियों में है। वेब सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली (Karan Mally) ने हाल में Zoom को इंटरव्यू दिया है।

The Bads of Bollywood Casting: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अब डायरेक्टर की कुर्सी पर अपनी धमक दिखाने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर हर तरफ चर्चा है। इस सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली (Karan Mally) ने हाल ही Zoom को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि आर्यन इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद खास और सिलेक्टिव हैं। करण ने बताया कि आर्यन ने कास्टिंग में बारीकियों पर खास ध्यान दिया और हर किरदार के लिए परफेक्ट चेहरा चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

The Bads of Bollywood Casting

कास्टिंग के लिए रखा जा रहा ध्यान

वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज को लेकर अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'कास्टिंग का काम काफी लंबा है और आर्यन हर चीज को लेकर काफी ध्यान दे रहे हैं जो एक अच्छी बात है। किरदार चाहे छोटा हो या बड़ा आर्यन खान पर उनका पूरा फोकस है। कास्टिंग का काम आम तरीके से हुआ। हमने हर किरदार के लिए ढेर सारे ऑडिशन लिए। इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग में काफी समय लगा क्योंकि इसमें कई किरदार थे।'

End of Feed