The Bad***s of Bollywood: इस सीनियर एक्टर ने किया आर्यन खान के शो पर बड़ा खुलासा, बोलें- "पिछले 3 साल से वो...

The Bad***s of Bollywood: आर्यन खान की इस सीरीज को देखने के लिए हर कोई बेताब है। यह जल्द ही रिलीज होने जा रही है। हाल ही में सीरीज से जुड़े एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने ये कहानी पढ़ी, पसंद आई और इसके लिए हां की। उन्होंने आर्यन खान की तारीफ करते हुए कहा...

The Bad***s of Bollywood : शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान( Aryan Khan) इन दिनों अपने शो को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार है। और हो भी क्यों न यह शो अपने फर्स्ट लुक से लेकर टीजर तक से छाया हुआ है। खास बात यह है कि यह आर्यन खान का डेब्यू प्रोजेक्ट है। जिस पर मीडिया क्रिटिक्स से लेकर फैंस का भरपूर ध्यान है। इस शो को स्ट्रीम होने में तीन दिन बचे हुए हैं। इससे पहले शो से जुड़े एक्टर विजयंत कोहली ने हमें कुछ खास बताया। ज़ूम के साथ स्पेशल टॉक में उन्होंने आर्यन खान के टैलेंट का जिक्र किया।

The Bad***s of Bollywood

Image Source: Netflix

सीरीज के सीनियर आर्टिस्ट विजयंत कोहली ( Vijayant Kohli) ने बताया कि आर्यन खान( Aryan Khan) बहुत टैलन्टिड है। उनका कहना है कि कहने को तो वो एक स्टार किड है, लेकिन उसके अंदर बहुत मेहनत है। ज़ूम के साथ शो को लेकर बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया, 'आर्यन खान ' द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' पर पिछले तीन साल से काम कर रहे थे। वह अन्य राइटर के साथ मिलकर इसकी कहानी लिख रहे हैं, कोविड से लेकर 2023 तक ये सीरीज लिखी गई थी।"

End of Feed