सुप्रीम कोर्ट ने लगाई समय रैना को फटकार, कहा- हम जानते हैं इनसे कैसे निपटना है......

Supreme Court Slaims on Samay Raina: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने समय रैना पर फटकार लगाई है। उनके कनाडा के टूर पर कॉमेंट करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने समय को तमीज में रहने की सलाह दी है। आइए बताते हैं इंडियाज गॉट लेटेन्ट के इस विवाद पर क्या नई अपडेट है।

Supreme Court Slaims on Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेन्ट के होस्ट समय रैना की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जब से रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में विवादित टिप्पणी की है तभी से इंडियाज गॉट लेटेन्ट ( India's got latent) की हालत खराब हो गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर पर फटकार लगाते हुए टिप्पणी की है। जजों की बेंच ने समय रैना के बर्ताव को बहुत खराब बताया है। साथ ही उनके कनाडा टूर पर भी कटाक्ष किया है।

Supreme Court Slaims on Samay Raina

समय रैना ( Samay Raina) विवाद पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि कुछ लोग फ़्रीडम ऑफ स्पीच पर किताब लिख रहे हैं, हम जानते हैं इन लोगों से निपटना है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग विदेश में जाकर इसका मजाक बना रहे हैं। उनमें से एक कनाडा में जाकर इसके बारे में बात कर रहा है । ये आजकल के युवा खुद को बहुत स्मार्ट समझते हैं, इन्हें लगता है यह बहुत होशियार हैं। उन्होंने समय रैना के कॉमेंट पर यह बात बोली जो कुछ दिन पहले कनाडा में अपने टूर के दौरान इस केस पर बात कर रहे थे। इसके बाद बेंच ने समय रैना को सयंम में रहने की बात बोलते हुए कहा कि वह इस कोर्ट की ताकत अभी तक नहीं जानते, ' या तो तमीज में रहो नहीं तो हम जानते हैं तुम से कैसे निपटना है'।

End of Feed