Songs of Paradise: प्राइम वीडियो पर दस्तक देने को तैयार है फिल्म, इस दिन होगा ग्लोबल प्रीमियर

Songs of Paradise Released on Prime Video: इंडिया का सबसे पंसद किया जानाे वाला प्लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो'। जिस पर एक से एक फिल्में देखने को मिलती हैं। वहीं अब इस प्लेटफॉर्म पर कश्मीर की मशहूर गायिका राज बेगम की बायोपिक फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' को 29 अगस्त को प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म मे एक से एक सितारे देखने को मिलेंगे।

Songs of Paradise Released on Prime Video: भारत का चर्चित प्लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो' (Prime Video), जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। इस प्लेटफॉर्म ने आज यह घोषणा कर दी है कि फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' 29 अगस्त को प्रीमियर होगी। फिल्म के डायरेक्टर और राइटर दोनों बेहद ही खुश हैं। यह फिल्म पूरी तरह से मशहूर गायिका 'राज बेगम' की कहानी पर आधारित है, जिसमें उनके जीवन के संघर्ष को बखूबी दर्शाया गया है।

song of paradise

photo credit: prime video

फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' के डायरेक्टर 'दानिश रेनजू' (Danish Renzu) हैं, जिन्होंने एक से एक फिल्मों का निर्देशन किया है। यह फिल्म 29 अगस्त को केवल 'प्राइम वीडियो' पर ही प्रीमियर होगी। मनीष मेंघानी, डायरेक्टर और हेड ऑफ कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो, इंडिया ने कहा, “प्राइम वीडियो में, हम ऐसी कहानियों में विश्वास रखते हैं जो मनोरंजन करें, प्रेरित करें और हमारे दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाएँ। इस फिल्म में सबा आज़ाद और सोनी राज़दान मुख्य भूमिका में नूर बेगम के रूप में दो अलग-अलग समय में नजर आएंगी। इसी के साथ ही ज़ैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे भी नजर आएंगे।

End of Feed